प्रियंका गांधी के लिए तैयार हो रही है वायनाड की पिच, साउथ के लिए ये है कांग्रेस का सीक्रेट प्लान

Share this post:

कांग्रेस की रणनीति के मुताबिक प्रियंका गांधी को अब दक्षिण भारत के लिए मजबूत पिलर के तौर पर तैयार किया जा रहा है। इसी तैयारी में प्रियंका गांधी को अब राहुल गांधी के बाद वायनाड सीट से चुनाव लड़ाने की पूरी तैयारी है। इस तैयारी का इशारा राहुल गांधी ने रायबरेली में आयोजित आभार कार्यक्रम के दौरान कर दिया है। अनुमान यही लगाया जा रहा है कि जल्द ही राहुल गांधी वायनाड से इस्तीफा देंगे। उसके बाद प्रियंका के लिए तैयार ‘प्लान’ को आगे बढ़ाया जाएगा।

राज्य / केंद्र शासित प्रदेश वोटिंग प्रतिशत (%)
असम (Assam) 85.70%
केरल (Kerala) 78.25%
पुडुचेरी (Puducherry) 89.87%
तमिलनाडु (Tamil Nadu) 84.51%
पश्चिम बंगाल (West Bengal)* ~91%+

 

राहुल गांधी ने मंगलवार को रायबरेली में आयोजित आभार कार्यक्रम में प्रियंका गांधी के लिए नई और बड़ी जिम्मेदारी का इशारा किया। राहुल गांधी ने इस कार्यक्रम में कहा कf उनकी बहन प्रियंका गांधी ने रायबरेली और अमेठी के लिए बहुत मेहनत की है। अपने इस कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी ने प्रियंका के लिए एक बहुत बड़े प्लान की भी बात कह डाली। अब यह प्लान क्या है इसको लेकर सियासी गलियारों में खूब कयास लगाए जा रहे हैं। कांग्रेस पार्टी के कद्दावर नेताओं की मानें तो राहुल गांधी वायनाड की सीट छोड़ेंगे। उसके बाद इस सीट से प्रियंका गांधी को चुनाव लड़ाने की कवायद की जा सकती है। यही वजह है कि राहुल गांधी ने प्रियंका के लिए बहुत ‘बड़े प्लान’ की बात कही है।

प्रियंका गांधी के लिए तैयार हो रही है वायनाड की पिच,

कांग्रेस पार्टी से जुड़े नेताओं का कहना है कि जिस तरीके की जीत रायबरेली और अमेठी में कांग्रेस को मिली है, उससे राहुल का रायबरेली में सांसद बने रहना बेहद जरूरी है। तर्क देते हुए कांग्रेस के नेता बताते हैं कि आने वाले दिनों में सियासी नजरिए से कांग्रेस उत्तर प्रदेश में मजबूती से विस्तार करने वाली है। ऐसे में राहुल गांधी अगर रायबरेली के सांसद बने रहेंगे, तो सीधे तौर पर उनका दखल उत्तर प्रदेश में संगठन को और मजबूत करेगा। चूंकि प्रियंका गांधी पहले से उत्तर प्रदेश में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुकी है। इसलिए उनको दक्षिण के बड़े मिशन पर लगाने की तैयारी है। इसके लिए राहुल गांधी की वायनाड सीट से प्रियंका गांधी को चुनाव लड़ाए जाने की चर्चाएं हो रही हैं। रही सही कसर राहुल गांधी के रायबरेली में आयोजित कार्यक्रम में प्रियंका गांधी के विशेष प्लान वाले बयान ने पूरी कर दी।

रायबरेली से कांग्रेस पार्टी के नेता देवदत्त शर्मा बताते हैं कि सोनिया गांधी जब रायबरेली और बेल्लारी से चुनाव लड़कर जीतीं, तो उन्होंने अपने कार्यक्षेत्र के तौर पर रायबरेली को ही चुना था। शर्मा कहते हैं कि इसी परिपाटी को राहुल गांधी भी निभाते हैं, तो यह पार्टी के लिहाज से बेहतर होगा। हालांकि प्रियंका गांधी के वायनाड से चुनाव लड़ने पर कांग्रेस और प्रियंका गांधी की ओर से कोई आधिकारिक बयान तो नहीं आया है। लेकिन सियासी गलियारों में चर्चा है इस बात की सबसे ज्यादा हैं कि राहुल रायबरेली से सांसद बने रहेंगे। जबकि प्रियंका गांधी को दक्षिण में कांग्रेस पार्टी का किला मजबूत करने के लिए वायनाड से चुनाव लड़ाया जाना तय है।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail